
-गोविंद पुरम के लोगों में निगम के नोटिस को लेकर गुस्सा
मनस्वी वाणी संवाददाता
गजियाबाद। नगर निगम में क्या कुछ चल रहा है शायद दूर तक किसी के पास देखने का वक्त नहीं है। जिन एरिया में निगम के द्वारा कूडा उठाने की व्यवस्था ही नहीं है,वहां के निवासियों को पिछले चार साल की अवधि के यूजर चार्ज के बिल भेजे जाने का मामला सामने आया है। खुलासा हुआ कि गोविंद पुरम के सी ब्लाक में आवंटियों को पिछले चार साल अवधि के यूजर चार्ज के बिल भेजे जा रहे है। इन बिलों को लेकर एरिया के लोगों में गुस्सा है। वहीं हिंडनपार के वैशाली सेक्टर पांच में एक पान विक्रेता को भी दस हजार राशि का यूजर चार्ज को बिल भेज दिया गया। इस पान विक्रेता की मानें तो उसके द्वारा खुद से दुकान से निकलने वाले कूडे को उठाने की व्यवस्था की गई है। अब कोई सुनने वाला नहीं है।
हालांकि महापौर ने कहा कि मामले की पडताल करायी जाएगी। संबंधित अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा।



