गाजियाबाद

गाजियाबाद द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध चलाया गया सघन अभियान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी महोदय, गाजियाबाद द्वारा सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सुदृढ करने तथा सड़कों को क्षति से बचाने के उद्देश्य से दिये गये निर्देशों के क्रम में परिवहन विभाग, गाजियाबाद द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान जनपद के मोहननगर, इन्द्रापुरम, मेरठ रोड, पेरीफेरल रोड आदि क्षेत्रों में चलाया गया। उक्त अभियान में प्रवर्तन दलों द्वारा नियमित एवं आकस्मिक जांच की जा रही है। जांच के दौरान निर्धारित भार क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जा रही है। इसी कम में दिनांक 04/05.02.2026 की रात्रि में अभियान के दौरान ओवरलोड/ प्रपत्र समाप्त 25 वाहनों को निरुद्ध किया गया है। साथ ही वाहन स्वामियों एवं चालकों को भविष्य में ओवरलोडिंग न करने के लिए चेतावनी भी दी गई है।
परिवहन विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि ओवरलोडिंग के कारण सडकों की शीघ्र क्षति होती है, दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है तथा आमजन की जान-माल को खतरा उत्पन्न होता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा ओवरलोडिंग के विरुद्ध सख्त नीति अपनाई गई है। अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी स्तर पर अनियमितता अथवा लापरवाही न हो तथा सभी कार्यवाहियाँ पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपादित की जाएं। परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों, चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें, ओवरलोडिंग से बचें तथा सड़क सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करें। यह प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाती रहेगी।
यह अभियान परिवहन विभाग की टीम में श्री अमित राजन राय, श्री मनोज कुमार मिश्रा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद तथा खनन विभाग से जिला खनन अधिकारी श्री सौरभ चतुर्वेदी द्वारा चलाया गया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button