खेलगाजियाबाद

जिंदल पब्लिक स्कूल में कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आत्मरक्षा शिविर

आज के समय में कराटे का अभ्यास सभी के लिए आवश्यक

गाजियाबाद। लालकुआँ स्थित जिंदल पब्लिक स्कूल में आज कराटे वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि कराटे वेलफेयर सोसाइटी समय-समय पर विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में आत्मरक्षा शिविरों का आयोजन करती रहती है। संस्था का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक बच्चे को मार्शल आर्ट्स के दांव-पेंच सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में स्वयं एवं अपने परिवार की रक्षा कर सकें।

शिविर का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं जिंदल पब्लिक स्कूल के संस्थापक रामावतार जिंदल ने रिबन काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कराटे का अभ्यास सभी के लिए आवश्यक है। यह केवल एक खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा का एक प्रभावी माध्यम है, जो शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को भी मजबूत बनाता है।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि कराटे वेलफेयर सोसाइटी अब तक हजारों बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी है। संस्था का लक्ष्य विशेष रूप से बेटियों को इतना सक्षम बनाना है कि वे अकेले बाहर निकलते समय स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और किसी भी प्रकार की बदतमीजी का मुंहतोड़ जवाब दे सकें।

शिविर में संस्था की ओर से कोच तुषार ठाकुर, हरि किशन एवं प्रगति सिंह ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के दौरान जिंदल पब्लिक स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button