
मनस्वी वाणी संवाददाता गाजियाबाद /मुरादनगर। आईटीएस मोहन नगर यूजी कैंपस गाजियाबाद का केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी के साथ एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता स्थापित किया है। यह साझेदारी स्नातक स्तर के विद्यार्थियों के लिए उद्योग-अनुकूल प्रबंधन शिक्षा को मज़बूत करने और उनकी करियर तैयारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम है।आईटीएस संस्थान के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा हम अपने विद्यार्थियों को केवल आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले दशक की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं।आईटीएस में उत्कृष्टता कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति है। औपचारिक शुरुआत एलओई एक्सचेंज एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम के माध्यम से की गई, जिसके अंतर्गत केपीएमजी इंडिया सर्विसेज़ एलएलपी, आईटीएस मोहन नगर यूजी कैंपस के साथ मिलकर पूर्णकालिक उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने वाला प्रमुख संस्थान बनेगा।बीबीए (स्नातक स्तर) पर इस प्रकार का उन्नत और उद्योग-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने आप में एक असाधारण और अग्रणी पहल है।जो सामान्यतः पीजी या एमबीए स्तर पर ही उपलब्ध होता है । यह कदम आईटीएस बीबीए प्रोग्राम को प्रतिष्ठित संस्थानों के एमबीए पाठ्यक्रमों के समकक्ष खड़ा करता है । अनुभवात्मक शिक्षण, संरचित प्रशिक्षण और कॉर्पोरेट सहभागिता के माध्यम से उद्योग एवं उद्यमिता उन्मुख पेशेवरों का निर्माण किया जा सके ।इस समझौते के संपन्न होने पर आईटीएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के चेयरमैन डॉ0 आर पी चड्ढा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा आईटीएस यूजी संस्थान की प्राचार्या प्रोफेसर (डॉ0) नैंसी शर्मा ने कपीएमजी के प्रतिनिधि मंडल सदस्य के रूप मे उपस्थित एसोसिएट डायरेक्टर्स सचिन शर्मा हृदयांकुर देव शर्मा एवं उनकी टीम के प्रति उनके सहयोग और छात्रों को अन्वेषण, प्रयोग, सीखने और विकास का यह अद्भुत अवसर प्रदान करने के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया। वहीँ दूसरी और केपीएमजी के प्रतिनिधि मंडल ने आईटीएस संस्थान के चेयरमैन, वाईस चेयरमैन यू जी कैंपस की प्राचार्या प्रो (डॉ) नैंसी शर्मा एवं संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।



