अपराधगाजियाबाद

खाली प्लाट में चुराई तिजोरी को तोड़ रहे थे बदमाश चाैकीदार को देखकर हुए फरार 

  • ई- कामर्स कंपनी के गोदाम से चोरी हुई तिजोरी, पुलिस कर रही जांच 

राशिद अली / मनस्वी वाणी संवाददाता

  मुरादनगर।राधेश्याम विहार फेज वन स्थित एक खाली प्लाट में कुछ बदमाश एक तिजोरी को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। चौकीदार देखे जाने पर बदमाश तिजोरी को छोड़कर भाग गए। तिजोरी को एक ई कामर्स कंपनी के गोदाम से चुराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फेज वन में सोमवार तड़के  तीन बदमाश एक खाली पड़े प्लाट में एक तिजोरीनुमा बक्से को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस वहा स्थानीय चौकीदार का आ गया।

चौकीदार द्वारा टोके जाने पर बदमाश तिजोरी को छोड़कर भाग गए। चौकीदार ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर तिजोरी को कब्जे में ले लिया। पुलिस को तिजोरी में कागज ही मिले। संभावना है कि तिजोरी में रखी रकम को बदमाश निकालकर ले गए। तिजोरी पर लगे निशान और उसमें मिले कागजों के आधार पर उसके एक ई कामर्स कंपनी के होने की पुष्टि हुई है। इस संबंध कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस कंपनी के प्रतिनिधियों के बात कर रही है। एसीपी का कहना है कि तिजोरी के मालिक की ओर से शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा फरार हुए बदमाशो की भी तलाश की जा रही है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button