
गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर का जायजा लिया गया मौके पर महंत श्री नारायण गिरी जी से मुलाकात की तथा चल रही तैयारी के बारे में बताया गया, मंदिर के साथ-साथ आसपास क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली, महंत जी द्वारा प्रकाश व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने के लिए नगर आयुक्त के समक्ष विषय रखा, मौके पर उपस्थित निगम अधिकारियों द्वारा निगम की तरफ से चल रही तैयारी के बारे में बताया गया साथ ही अस्थाई प्रकाश व्यवस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए कार्यवाही प्रारंभ की जिसमें मंदिर परिसर के साथ-साथ मंदिर के बाहर वाले मार्गों को भी प्रकाश युक्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है बताया गया, अस्थाई रूप से आकर्षक लिए भी लगाने का कार्य किया जाए नगर आयुक्त द्वारा प्रकाश विभाग को निर्देश दिए गए l

दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पहुंचकर नगर आयुक्त ने सर्वप्रथम महादेव शंकर भगवान की पूजा अर्चना की उसके बाद महंत जी तथा अन्य उपस्थित पुजारी से भी बातचीत करते हुए महाशिवरात्रि के लिए चल रही तैयारी की जानकारी ली गई, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजियाबाद नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी की जा रही है पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ गंगाजल की व्यवस्था भी की गई है, गंगाजल के 6 टैंकर उपलब्ध कराने हेतु टीम को कहा गया है इसके अलावा सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं मंदिर परिसर तथा बाहर सफाई मित्रों की टीम सफाई व्यवस्था को बनाए रखेगी जिसके लिए अलग से टीम लगाई गई हैl डस्टबिन भी मंदिर परिसर में और बाहर भी लगाए गए हैं पूजा सामग्री को उठाने के लिए गाड़ी भी उपलब्ध कराई गई है l 24 घंटे सभी विभाग की टीम और अधिकारी अलर्ट रहेंगे, लाइटिंग व्यवस्था के साथ साथ जनरेटर की व्यवस्था भी कराई गई है 125 केवि के दो जनरेटर, था 62 केवि के दो जनरेटर उपलब्ध करा दिए गए हैं, निर्माण विभाग द्वारा बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है पुलिस विभाग के साथ मिलकर गाजियाबाद नगर निगम बैरिकेडिंग की आवश्यक व्यवस्था कर रहा है मरम्मत में अन्य कार्य भी पूर्ण की जा चुके हैं इसके अलावा सीवर की टीम भी मौके पर 24 घंटे बनी रहेगी l

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा मंदिर के पीछे वाली गलियों में भी टीम के साथ भ्रमण किया गया विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को देखा गया इसी के साथ मंदिर के चारों तरफ के क्षेत्र में भी भ्रमण किया गया बेरीकेटिंग की व्यवस्था को देखा गया संबंधित अधिकारियो को मौके पर तत्काल कार्यवाही के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए, किसी प्रकार की लापरवाही ना हो ध्यान रखने के लिए कहा गया मंदिर में पधारने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी सहयोग करने के लिए कहा गया,नगर आयुक्त द्वारा श्रद्धालुओं को भी श्रद्धा भक्ति के साथ-साथ स्वच्छता को भी मन में धारण करते हुए सहयोग की अपील की गई है मौके पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, महाप्रबंधक जल के पी आनंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी प्रकाश आश कुमार, जोनल प्रभारी सिटी जोन आरपी सिंह भी उपस्थित रहेl



