Uncategorized

रमजान व्यवस्थाओ को लेकर जमीअत उलेमा ने सौंपा ज्ञापन

अब्दुल वाहिद / बागपत

आगामी रमजान माह की व्यवस्थाओ को लेकर गुरुवार को जमीअत उलेमा बागपत का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम मनीष यादव को मांग पत्र सौंपकर रमजान के दौरान आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कराने की मांग की।

मौलाना शाहिद मजाहिरी और नायब सदर मुफ्ती शाह आलम मजाहिरी के नेतृत्व मे सौंपे गए मांग पत्र मे कहा गया कि 18 या 19 फरवरी से रमजान मुबारक का महीना शुरू होने की संभावना है। ऐसे मे पूर्व वर्षो की तरह इस बार भी बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराई जाए। ताकि रोजेदारो को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एसडीएम ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। इस अवसर पर मुफ्ती अहसान कासमी, मुफ्ती रईस मजाहिरी, मुफ्ती असजद कासमी, मुफ्ती अमजद, मौलाना तस्लीम, कारी इंतजार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button