Uncategorized

कक्षा नौ की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप,केस दर्ज

भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय कक्षा नौ की छात्रा के साथ कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को अगवा करने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने इस संबंध में भोजपुर थाने में तहरीर दी है। एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि दो माह पहले छात्रा को पडोस में रहने वाली महिला ने अपने घर पर बुलाया था। इसके बाद महिला ने छात्रा को अपने भाई के साथ कमरे में जबरन बंद कर दिया। इसके बाद युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि 24 जनवरी को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा को स्कूल के बाहर उसे उठाकर कार में ले गया। आरोप है कि छात्रा को नशीला पदार्थ देकर दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। सात फरवरी को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा को अगवा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट की। किसी तरह छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

दीपक त्यागी मोदीनगर,संवाददाता

EMAIL- manasvivani@gmail.com

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button