समिति ने व्यापारियों के हित मे लिया फैसला:नगर आयुक्त
महापौर तथा नगर आयुक्त की उपस्थिति में गोल मार्केट स्थित दुकानों के किराए को लेकर समिति ने किया मंथन

- भूतल की दुकान का 4000,प्रथम तल की दुकान का 2000, खोके का 3000 व 3 वर्ष में 12.5% की किराया वृद्धि पर बनी सहमति
- नाम परिवर्तन पर 3 लाख नगर निगम कोष में कराना होगा
- लम्बे समय से चल रही व्यापारियों की परेशानी को समिति ने समझा और एक सहमति से लिये निर्णय:महापौर
गाजियाबाद नगर निगम की 1702 दुकानों के किराए में वृद्धि का मामला बहुत पुराना चल रहा है यह मामला पूर्व की समिति द्वारा किराया वृद्धि कर मा.सदन में रख कर पास कराया गया जिसके फलस्वरूप व्यापारियों ने किराए को बहुत अधिक बताया जिसमे मा.कार्यकारिणी की बैठक में दुकानों के किराए में वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनः विचार करने की बात हुई जिसके अनुसार महापौर(समिति की अध्यक्ष)व नगर आयुक्त(समिति उपाध्यक्ष) द्वारा 5 पार्षद व 5 अधिकारियों की समिति बनाने का निर्णय लिया गया जिसमें महापौर सुनीता दयाल द्वारा 5 पार्षद: भगवान अग्रवाल,मनोज त्यागी,अजय शर्मा,उदित मोहन संजय सिंह
नगर आयुक्त द्वारा: अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव ,सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह ,मुख्य अभियंता एन के चौधरी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज सिंह को नामित कर एक समिति बनाई गई,

- इति द्वारा दिनांक 18 फरवरी 2026 को नगर निगम मुख्यालय में उपस्थित मा. महापौर कार्यालय में महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की उपस्थिति में दुकानों के किराए को लेकर बनी समिति द्वारा बैठक की गई जिसमें गोल मार्किट के किराए वृद्धि के निर्णय की तरफ कदम बढ़ाया गया जिसमे मौके पर व्यापारी बंधु राजू छाबड़ा,राकेश स्वामी,राजेश लाहौरिया आदि भी उपस्थित रहे।
समिति द्वारा सर्व प्रथम गोल मार्केट की दुकानों के किराए को लेकर चर्चा हुई जिसमें ग्राउंड लेवल पर बनी दुकान का 4000 किराया, पहली मंजिल पर बनी दुकान का 2000 किराया, खोके का 3000 किराया को लेकर समिति की सहमति बनी उसके साथ साथ दुकानों के किराए में 3 वर्ष में 12.5% की बढ़ोतरी की गई और नाम परिवर्तन हेतु 300000 की धनराशि नगर निगम कोष में जमा कराई जाएगी।
समिति द्वारा निर्णय की तरफ कदम बढ़ाया गया व्यापारियों तथा निगम अधिकारियों के बीच भी दुकान के किराए को लेकर व वर्तमान स्थिति को लेकर लंबी वार्ता रही महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा भी जनहित व व्यापारियों के हित के साथ-साथ निगम हित को भी ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया।
गाजियाबाद नगर निगम की 1702 दुकानों में से 407 दुकान जो की गोल मार्केट की है उनपर समिति द्वारा किराए वृद्धि पर बैठक की गई व्यापारियों की मंशा को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा किराए को कम करने का निर्णय लिया गया है व्यापारियों ने महापौर तथा नगर आयुक्त का धन्यवाद किया समिति द्वारा लिया गया निर्णय माननीय होगा महापौर द्वारा संबंधित अधिकारी को पत्रावली बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ग्राउंड फ्लोर की दुकान का किराया 4 हजार तथा प्रथम मंजिल पर बनी दुकान का किराया 2 हजार करने पर चर्चा कर निर्णय पर मोहर लगाई गई, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया इसी क्रम में रामानुज दयाल मार्केट तथा कवि नगर में अन्य सामान्य दुकानों की किराए पर भी समिति द्वारा बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।



