उत्तर प्रदेशखेलगाजियाबादस्वास्थ्य

रॉयल किड्स स्कूल ने 2026 वार्षिक खेल उत्सव

रॉयल किड्स स्कूल ने 2026 वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम मनाने के साथ- साथ एक भव्य ब्लड डोनेशन कैंप एवं निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप और आधार कार्ड कैंप का आयोजन बच्चों एवं अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक सफल कार्यक्रम आयोजित किया ।

लायंस क्लब गाज़ियाबाद, हिंडन रिवर के प्रेजिडेंट लायन राजेश गर्ग ने मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करते हुए जोन चेयरपर्सन लायन रवि प्रकाश गुप्ता के साथ इस कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

इस अवसर पर Ln. Ranu Khattar (District Ambassador) की गरिमामयी उपस्थिति रही। आधार प्रोजेक्ट चेयरपर्सन – Ln. Shikha के मार्गदर्शन में आधार कैंप का संचालन किया गया। मेडिकल प्रोजेक्ट चेयरपर्सन – Ln. Deepak के नेतृत्व में निःशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित हुआ। ब्लड डोनेशन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन – Ln. Vijay Garg के निर्देशन में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन डॉक्टर पिंकी जी उनके सहयोगी मनीष जी के द्वारा किया गया|
ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान के साथ-साथ निःशुल्क रक्त जांच (ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, HIV, एड्स, मलेरिया, हेपेटाइटिस B एवं C, VDRL) की सुविधा प्रदान की गई।रक्तदान देने का शुभारंभ लायन श्री राजेश गर्ग , लायन श्री रवि प्रकाश गुप्ता जी ,लायन विजय गर्ग के साथ- साथ उपप्रधानाचार्या रीना कुमारी ने भी रक्तदान देकर श्री गणेश किया।उसके साथ-साथ अन्य लोगों ने भी रक्तदान देकर अपनी भागीदारी दी |

मेडिकल हेल्थ चेक-अप कैंप में ईसीजी, बी एम डी (बोन टेस्ट), पीएफटी (लंग्स टेस्ट), फुल माउथ स्कैनिंग एवं डेंटल जांच, नेत्र परीक्षण (आई टेस्ट), बी.पी., शुगर जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया गया। बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

कार्यक्रम में राज नगर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डी के गोयल जी की सक्रिय सहभागिता रही| इंडिया पोस्ट गाजियाबाद डिवीजन से सुमीत जी अपनी टीम के साथ आए तथा
पी एल आई एवं आधार कैंप का सफल आयोजन किया|


Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button