
एचएलएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के लिए गर्व की बात है कि प्रतिष्ठित ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने महत्वपूर्ण जिला स्तरीय अम्पायर एवं स्कोरर कार्यशाला सह परीक्षा कार्यक्रम के आयोजन हेतु अपने विश्वास और भरोसे के साथ एचएलएम कॉलेज को इस ज़िम्मेदारी की मेज़बानी प्रदान की। तीन दिवसीय यह वर्कशॉप 20 से 22 फरवरी तक चली
ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले के खेल प्रशिक्षकों को उच्चस्तरीय तकनीकी कार्यशाला के लिए एचएलएम कॉलेज को आधिकारिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चुना जाना अपने आप में एचएलएम संस्थान की विश्वसनीयता और खेल-अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रमाण है।

इस कार्यशाला के अवसर पर सहायक निदेशक डॉ धीरज शर्मा जी ने विशेष रूप से ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन और राकेश मिश्रा जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की राकेश मिश्रा जी का यह भरोसा हमारे लिए सम्मान की बात है। हम भविष्य में भी ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर गाजियाबाद क्रिकेट के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।” कार्यशाला समापन के अवसर पर मनोज मकर (सेक्रेटरी जीसीए), धीरेन्द्र चौधरी (कोषाध्यक्ष जीसीए), ए पी सिंह जी (बी सी सी आई स्कोरर), अनुराग राठौर (बीसीसी आई अंपायर), मोहद शहीद सैफी (चैयरमेन अंपायर स्कोरर्स समिति) को एच एल एम कॉलेज की तरफ़ से प्रतीक चिह्न दे कर सम्मानित किया गया . इस अवसर पर मनोज मक्कड़ जी ने कार्यशाला में आए प्रतिभागियों को शुभकानाए देते हुए कॉलेज के मैनेजमेंट की तारीफ़ करते हुए कहा निश्चित ही गाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट को बेहतरीन करने के लिए प्रतिबंध है
कॉलेज के डायरेक्टर अनुज अग्रवाल एवं सहायक निदेशक डॉ धीरज शर्मा एवं कार्यशाला में शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागअध्यक्ष डॉ अर्जुन सिंह पंवार, डॉ अनिल कुमार बाजपेयी व डॉ राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्ट डॉ अनुज अग्रवाल जी ने जी सी ए के सभी पदाधिकारीयो का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग बहुत सशक्त है मुझे उम्मीद है की आगे भी एचएलएम कॉलेज जीसीए के साथ अपनी ऐसे आयोजन को सफलता पूर्वक करता रहेगा |
ग़ाज़ियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन गाजियाबाद जिले का क्रिकेट खेल स्तर और बेहतर बनाया जा सके इसके लिए सदैव तत्पर रहता है



