उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मधुबन बापूधाम योजना की बेहतर कनेक्टिविटी – जीडीए उपाध्याय नंदकिशोर कलाल

  • मधुबन बापूधाम योजना की बेहतर कनेक्टिविटी होगी
  • -एनडीआरएफ मार्ग दुरुस्त होगी, योजना का प्रवेश द्वार भी बनेगा
  • -इस मार्ग पर भरने वाली पानी की समस्या होगी दूर, नाले नालियों का निर्माण होगा
  • -इसके अलावा योजना के अन्य मार्गों को भी बेहतर किया जाएगा

गाजियाबाद।

मधुबन बापूधाम योजना में प्रवेश करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी होगी। जीडीए हापुड़ रोड समेत दिल्ली मेरठ रोड से इसे जोड़ने वाले मार्गों को और बेहतर बनाएगा। इसके लिए क्षतिग्रस्त एनडीआरएफ रोड बनाई जाएगी। साथ ही दिल्ली मेरठ मार्ग जाने के लिए आरओबी और अंडरपास का निर्माण चल रहा है। इसके अलावा इस योजना को गोविंदपुरम से जोड़ने के लिए 45 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी।

जीडीए ने वर्ष 2004 में 1,234 एकड़ जमीन पर मधुबन बापूधाम योजना लान्च की थी। फिर 800 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया। फिर 153 एकड़ लिया और इन्हें विकसित किया। अंत में 281 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया। 281 एकड़ जमीन के आवंटियों ने सुप्रीम कोर्ट तक मुआवजे की लड़ाई लड़ी। वर्ष 2016 में सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ा हुआ मुआवजा देने का आदेश जारी किया। इसके बाद प्राधिकरण ने इन्हें बढ़ा मुआवजा दिया। अब जीडीए इस योजना को पॉकेटवार विकसित करने में जुटा है। ताकि लोगों को हर पॉकेट में सुविधा मिल सके। इसके लिए तेजी से विकास कार्य चल रहा है। इसके साथ ही प्राधिकरण योजना के प्रवेश मार्गों को भी बेहतर करने में जुटा है। ताकि योजना को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। योजना में आने के लिए बेहतर सड़क मार्ग मिलेगा तो इसका तेजी से विकास होगा और आवंटी यहां आकर रहने लगेंगे। इसके लिए प्राधिकरण दिल्ली मेरठ मार्ग, हापुड़ रोड और गोविंदपुरम से इस योजना को जोड़ने में जुटा है। 

हापुड़ रोड से जोड़ने की कवायत तेज

जीडीए मधुबन बापूधाम योजना को हापुड़ रोड से जोड़ने में जुटा है। इसके लिए दो मार्गों के जरिये इसे हापुड़ रोड से जोड़ा जा रहा है। एक को बदहाल एनडीआरएफ रोड को बेहतर बनाकर योजना को जोड़ा जाएगा। साथ ही मधुबन बापूधाम का प्रवेश द्वार भी बनेगा। इसके लिए जल्द टेंडर जारी होंगे। इस मार्ग को हरा भरा और स्ट्रीट लाइट से सुंदरीकरण किया जाएगा। वहीं, दूसरा मार्ग गोविंदपुरम के रास्ते योजना को जोड़ा जाएगा। मधुबन बापूधाम के बुनकर मार्ट से पीछे से 45 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। जो गोविंदपुरम के उस मार्ग से जोड़ी जाएगी, जो हापुड़ रोड से जुड़ा हुआ है। 

दिल्ली मेरठ मार्ग से जुड़ेगी योजना

मधुबन बापूधाम योजना को दिल्ली मेरठ मार्ग से जोड़ने के लिए इस योजना में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही इसके करीब 250 मीटर लंबे अंडरपास भी बन रहा है। इनके तैयार होने से योजना की दिल्ली मेरठ रोड से बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। अधिकारी बताते हैं कि आरओबी का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे अपने स्तर का निर्माण कार्य कर रहा है। वहीं, अंडर पास भी लगभग तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इनके तैयार होने से लोगों को योजना में आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

मधुबन बापूधाम आवासीय योजना से जोड़ने वाले मार्गों को बेहतर किया जा रहा है। ताकि इस योजना की कनेक्टिविटी अच्छी हो सके। योजना में प्रवेश द्वार भी बनेगा। हापुड़ रोड से योजना को जोड़ने के लिए जल्द ही एनडीआरएफ रोड को दुरुस्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

जीडीए उपाध्याय नंदकिशोर कलाल

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button