
नीलोफर / बुलंदशहर{मनस्वी वाणी}
बुलंदशहर सपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विजयसिंह पथिक जी की जयंती मनायी ग़ई। जयंती की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की तथा संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया।सभा को संबोधित करते हुए मतलूब अली ने कहा कि विजय सिंह पथिक जी का जन्म 27 फरवरी 1882 को हुआ था। वे न केवल एक निर्भीक क्रांतिकारी थे,बल्कि एक ओजस्वी लेखक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने किसानों के अधिकारों के लिये आवाज उठाई और राजस्थान के बिजौलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व कर ब्रिटिश शासन की अन्यायपूर्ण नीतियों का डटकर विरोध किया।पथिक जी ने अपने साहस त्याग और दृढ़ संकल्प से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी उनका जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करना ही सच्ची देशभक्ति है।जयंती में हाजी अख्तर ,लोधी चरन सिंह राजपूत, फिरे सिंह प्रजापति,विनीत राणा,प्रणव शर्मा,मोहित भाटी,अन्नू चौधरी ,अमित त्यागी,त्रिलोक अग्रवाल,रोहित जाटव, निक्की आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


