गाजियाबाद

देश-विदेश से आए अतिथियों का भव्य स्वागत

विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में शनिवार को देश-विदेश से आए अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय-रूसी प्रवासी संघ की अध्यक्ष एलेना बर्मन उपस्थित रहीं। उनके साथ रूस के विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हुए।
विद्यालय पहुँचने पर अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर तथा पुष्प वर्षा करके किया गया। इस अवसर पर भारतीय विद्यार्थियों के साथ रूसी विद्यार्थियों ने भी अपनी कला और प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे सभी उपस्थित लोग प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया और दोनों देशों के विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को विभिन्न देशों की संस्कृति और परंपराओं को जानने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिदत्त शर्मा तथा उप-प्रधानाचार्य डॉ. रोहित शर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आशा जताई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button