नई दिल्ली

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वटवा गुजरात में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण

मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण

रेल मंत्री ने कोचिंग टर्मिनल वटवा के प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टर्मिनल के अलाइनमेंट एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। रेल मंत्री ने पिटलाइनों और स्टेबलिंग लाइनों को और बढ़ाने का निर्देश दिया है।साथ ही अहमदाबाद-वटवा सेक्शन के चौगुनीकरण (Quadrupling) के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिससे अहमदाबाद के लिए अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाया जा सके।यह प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल पश्चिम रेलवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, भीड़ कम करने तथा क्षेत्र में आधुनिक रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।यह पहल भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button