बुलंदशहर

बंदरों की मौत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी न पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की 

नीलोफर  बुलंदशहर{मनस्वी वाणी}

कोतवाली क्षेत्र अनूपशहर बुलंदशहर रोड डूंगरा जोगी एवं सुनाई के खेतों पर किसी अराजक एवं अज्ञात लोगों द्वारा खाद्य सामग्री में कुछ मिला देने से बंदरों की मृत्यु हो जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई तथा मौके पर पहुंचे समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों में क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिस व ब्लॉक के अधिकारियों को सूचना देकर मृतक बंदरों की मृत्यु पर रोष प्रकट किया सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस व ब्लाक के सहायक खंड विकास अधिकारी क्षेत्र के लोगों द्वारा बंदरों की मृत्यु पर रोष प्रकट कर अज्ञात व अराजक तत्वों कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए काफी देरी तक तहसील अनूपशहर के किसी प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर गौ रक्षा सेवा समिति के संयोजक कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव द्वारा उप जिला अधिकारी अनूपशहर प्रियंका गोयल एवं तहसीलदार अनुपशहर संजय कुमार को फोन पर शिकायत किया तो फोन ना उठने पर उनके द्वारा नाराजगी प्रकट कर संवेदनशील घटना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश प्रकट कर कड़ी कार्रवाई की मांग की मौके पर सुनाई डुमरा जोगी रोरा सहित दर्जनों गांव के लोगों उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button