
गाजियाबाद। आईएमएस गाजियाबाद (यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस) के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट द्वारा 19वें इंटर-इंस्टीट्यूशनल मार्केटिंग कार्निवल ‘मार्कफेस्ट–2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए (डॉ.) राकेश छारिया (महासचिव, आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस), संस्थान की निदेशक प्रो.(डॉ.) जसकिरण कौर मुख्य अतिथि विशाल सिंह (वीपी-एजेंसी एवं एडवरटाइजर पार्टनरशिप्स,ग्लोबल मीडिया), विशिष्ठ अतिथि आरजे राहुल माकिन (प्रोग्रामिंग हेड, पंजाबी फीवर–फीवर एफएम) एवं डॉ. स्वर्णलिपि सहा (विभागाध्यक्ष, डिपॉर्टमेंट ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। यह आयोजन नवाचार, रचनात्मकता और प्रबंधन कौशल का सशक्त मंच साबित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान की निदेशक डॉ. जसकिरण कौर ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि, “मार्केटिंग केवल उत्पाद बेचने की कला नहीं, बल्कि विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता है। मार्कफेस्ट विद्यार्थियों को नेतृत्व, नवाचार और टीमवर्क की वास्तविक सीख देता है। यदि युवा सृजनात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़े, तो वह उद्योग जगत में नई दिशा स्थापित कर सकता है।”
मुख्य अतिथि के रूप में विशाल सिंह ने कहा कि, “आज के डिजिटल युग में ब्रांडिंग का अर्थ केवल विज्ञापन नहीं, बल्कि उपभोक्ता के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जो उनके करियर निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।”
विशिष्ट अतिथि आरजे राहुल ने कहा कि, “क्रिएटिविटी तब सार्थक होती है जब उसमें आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास जुड़ा हो। आज के युवाओं में असीम संभावनाएं हैं, आवश्यकता है उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन प्रदान करने की।”



