अध्यात्मगाजियाबाद

गाजियाबाद में होली पर्व की धूम, महिलाओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद जनपद में होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस अवसर पर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ होलिका पूजन कर अपने परिवार की मंगलकामना की और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
वहीं, बच्चों और युवाओं में भी होली को लेकर खास उत्साह देखा गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। होली पर्व के अवसर पर जनपद में आपसी प्रेम, सद्भाव और उल्लास का वातावरण बना हुआ है तथा लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए त्योहार का आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button