उत्तर प्रदेशबागपत

हड़कंप : रटौल मे दिनदहाड़े नकाबपोशो ने दुकान मे की तोडफोड, लुट का आरोप* 

चौकी से चंद कदमो की दूरी पर हुई घटना, व्यापारियो ने मार्केट बंद कर जताया विरोध

अब्दुल वाहिद / खेकड़ा

रटौल कस्बे मे बस स्टैंड स्थित दिनदहाड़े नकाबपोशो ने गुरूवार शाम एक मिष्ठान भंडार मे जमकर तोडफोड कर दुकान मालिक के साथ मारपीट की। और आरोप है कि तमंचा दिखाकर दुकान से हजारो रुपए की नगदी भी लूटकर ले गए। वही इस घटना से गुस्साए व्यापारियो ने ढ़िकौली-बंथला मार्ग पर हंगामा करते हुए जाम भी लगाया।

रटौल मे पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर टीपू कश्यप की मिष्ठान की दुकान है। गुरूवार को करीब दो दर्जन नकाबपोश लाठी डंडे लेकर दुकान मे घुसे और काउंटर को गिरा दिया। एवं सारी मिठाई जमीन पर गिर गई व डंडो से सारे शीशे भी तोड दिए। और सामान तोडफोड कर बर्बाद कर दिया। साथ ही मारपीट कर मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। और दुकान मे तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही लोगो की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावारो के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। और कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। एवं जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button