गौ सेवा एवं संरक्षण हेतु योगी जी ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक योग दान दिया – अशोक कुमार गोयल

अशोक कुमार गोयल निवर्तमान उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तरप्रदेश सरकार का कहना है कि गौ माता के संरक्षण हेतु देश भर में सर्वाधिक योगदान योगी जी की सरकार द्वारा दिया गया। 2017 के बाद 7500 से अधिक गौ आश्रय स्थलों की स्थापना प्रदेश में की गई। 12 लाख 38 हजार से अधिक गौ वंश की सेवा, गौ संरक्षण केन्द्र स्थापना हेतु 100करोड़ अलग धन राशि सहित 2100 करोड़ रुपए की धन राशि इस मद के लिए सुनिश्चित की गई है।
गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए ” गौ पालो पैसा कमाओं ” की योजना के प्रचार हेतु गौ संरक्षण मिशन को प्रदेश में बढ़ावा दिया गया है। गौ शालाओं एवं गौ पालकों को प्रति गौवंश मासिक आर्थिक सहायता , गौ सेवा आयोग का तत्परता से संचालन , गौ चिकित्सा सेवा व्यवस्था सहित प्रत्येक जनपद में गौ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई प्राथमिकता से हुई है । आर्थिक रूप से गौ सेवा को समृद्ध बनाने हेतु पंचगव्य निर्माण को महत्व देकर गांवों गांव तक प्रेरित किया गया।

प्रदेश में 16 लाख 35000 निर्धारित गौ वंश को प्रदेश में प्रश्रय पूरे देश के प्रेरणा दायक है। पंच गव्य आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के सशक्तीकरण का सराहनीय प्रयास हुआ है। गोबर गैस के माध्यम से ऊर्जा , गौ मूत्र चिकित्सा सहित प्रत्येक क्षेत्र में गौ धन का महत्व समझते हुए योजनाएं सरकार द्वारा शुरू की गई। गौ को माता के रूप में यथोचित सम्मान वास्तव में सराहनीय है। पशु चिकित्सकों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। गौ सेवा आयोग में श्री श्याम बिहारी जी एवं पूर्व में श्याम नंदनंदन जी द्वारा योगी जी के मार्ग दर्शन में उल्लेखनीय सेवा हुई है।
चल चित्र गौधन को प्रदेश में करमुक्त किया जाना भी सराहनीय है। तथा कथित संत अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा गौ माता के नाम पर उत्तर प्रदेश में भ्रम फैलाने का राजनीति प्रेरित प्रयास स्वीकार्य नहीं है। योगी जी ने 2017 के बाद से निरंतर गौ माता सेवा एवं संरक्षण वंदनीय है। हमे खुशी है कि पिलखुवा हैंडलूम नगरी में 27 वर्षों से समाज के द्वारा लाला प्रेम शंकर पंचायती गौ शाला में गौमाता की वास्तविक सेवा ट्रस्ट के द्वारा निर्बाध गति से चल रही है।
[



