गाजियाबाद

गाजियाबाद द्वारा अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरूद्ध चलाया गया अभियान

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर परिवहन विभाग,

उत्तर प्रदेश शासन एवं परिवहन आयुक्त महोदया के निर्देशानुसार सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गाजियाबाद डा० सियाराम वर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद सम्भाग के चारों जनपदों, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर एवं हापुड़ में अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान प्रवर्तन दलों द्वारा प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों, बस अड्डों, टोल प्लाजा तथा संवेदनशील स्थलों पर व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई। जांच के दौरान बिना वैध परमिट, कर बकाया, फिटनेस प्रमाण पत्र के अभाव तथा अन्य मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए संचालित बसों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

माह जनवरी 2026 एवं माह फरवरी 2026 में चलाये गये अभियानों के अंतर्गत जनपदवार प्रवर्तन कार्यवाही निम्नवत् है-

जनपद गाजियाबाद- 22 बसों का चालान, 21 बसें निरुद्ध, वसूल प्रशमन शुल्क रु0 7.51 लाख । जनपद गौतमबुद्धनगर-219 बसों का चालान, 95 बसें निरुद्ध, वसूल प्रशमन शुल्क रू0 43.67 लाख। जनपद बुलन्दशहर 10 बसों का चालान, 09 बसें निरुद्ध, वसूल प्रशमन शुल्क रू0 0.89 लाख।जनपद हापुड- 23 बसों का चालान, 7 बसें निरुद्ध, वसूल प्रशमन शुल्क रू0 1.94 लाख।

इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 274 बसों का चालान किया गया तथा 132 बसों को निरुद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही के फलस्वरूप प्रशम शुल्क रू0 154.01 लाख प्रशमन एवं कर रू0 21.45 लाख वसूल किया गया।

सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डा० सियाराम वर्मा ने बताया कि अनाधिकृत रूप से बसों का संचालन न केवल राजस्व की हानि का कारण बनता है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भी अत्यंत गंभीर विषय है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध विभाग द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सघन प्रवर्तन अभियान निरंतर चलाये जाते रहेंगे।

उन्होंने वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों का संचालन केवल वैध परमिट, कर, फिटनेस एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ ही करें, अन्यथा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाएगी।

परिवहन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान अवैध परिवहन संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने, सड़क सुरक्षा को सुदृढ करने तथा वैध परिवहन व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button