
नई दिल्ली- पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा आज नई दिल्ली में ईरान इस्लामी गणराज्य के दूतावास पहुँच कर ईरान के राजदूत H.E. डॉ. मोहम्मद फथली से मुलाकात कर सुप्रीम लीडर एवं महान आध्यात्मिक शख्सियत आयतुल्लाह अली खामेनई जी की शहादत पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि जंग समस्या का समाधान नहीं बल्कि खुद समस्या है। अमन इंसानियत की हिफाजत के लिए जरुरी है कि संकट के समुद्र से अमन का अमृत निकले, यही प्रार्थना है



