खेल

विश्व कप से पहले टूट चुके थे संजू सैमसन, सचिन तेंदुलकर की सलाह से लौटा आत्मविश्वास

अहमदाबाद, भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए साल 2026 किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। इस सफर में निराशा भी थी और शानदार वापसी भी। आखिरकार उन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

जनवरी 2026 में तिरुवनंतपुरम में घरेलू दर्शकों के सामने सैमसन को बड़ा झटका लगा, जब ओपनर-विकेटकीपर की जगह ईशान किशन को विश्व कप टीम में प्राथमिकता दी गई।

2025 की शुरुआत से ही सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। बीच में टीम प्रबंधन ने उन्हें मिडिल ऑर्डर में भी भेजा ताकि शुभमन गिल को ऊपर मौका दिया जा सके। बाद में उन्हें फिर ओपनिंग पर लौटाया गया, लेकिन रन नहीं बने और अंततः किशन ने उनकी जगह ले ली।

सैमसन ने टी 20 विश्व कप जीत के बाद कहा,“न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं पूरी तरह टूट चुका था। मुझे लगा कि मेरा सपना खत्म हो गया है और अब मैं क्या कर सकता हूं।”

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button