Uncategorized

शिशु देखभाल कक्ष” का उद्घाटन – मुख्य आयकर आयुक्त, डॉ. रेनूका जैन गुप्ता,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में महिला आवेदकों एवं कार्मिकों की सुविधा हेतु “शिशु देखभाल कक्ष” (Baby Care Room) का उद्घाटन किया गया। इस कक्ष का उद्घाटन आयकर विभाग, गाजियाबाद की मुख्य आयकर आयुक्त, डॉ. रेनूका जैन गुप्ता, भारतीय राजस्व सेवा के कर-कमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कार्यालय की महिला कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उन्हें आगे भी समर्पण और लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर महिला कार्मिकों ने भी कार्यालय में अपने कार्य अनुभव साझा किए और कार्यस्थल पर प्राप्त सहयोग के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप, भारतीय विदेश सेवा द्वारा बताया गया कि विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद महिला कार्मिकों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उन्हें सहज एवं अनुकूल कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि “शिशु देखभाल कक्ष” का उद्घाटन इसी दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने आगे बताया कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्तमान में कार्यालय के कुल कार्मिकों में महिला कार्मिकों की भागीदारी पहले की तुलना में बढ़कर 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जो कार्यालय के लिए गर्व का विषय है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button