गाजियाबाद

अवधेश शर्मा के आमरण अनशन से झुका प्रशासन, गृहकर वृद्धि के विरोध में आंदोलन सफल

अवधेश शर्मा का भव्य सम्मान करेगी गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन : आर. के. गर्ग

गाजियाबाद, ।

नगर निगम द्वारा की गई भारी गृहकर (हाउस टैक्स) वृद्धि के विरोध में गाजियाबाद उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा द्वारा नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में किया गया आमरण अनशन आखिरकार सफल रहा। शहरवासियों और व्यापारियों के व्यापक समर्थन के बीच चले इस आंदोलन के बाद प्रशासन को गृहकर वृद्धि के मुद्दे पर झुकना पड़ा। आंदोलनकारियों ने इसे शहरवासियों की एकता और जनशक्ति की बड़ी जीत बताया है।

गृहकर में की गई अत्यधिक वृद्धि के विरोध में गाजियाबाद उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने नवयुग मार्केट के अंबेडकर पार्क में आमरण अनशन शुरू किया था। कई दिनों तक चला यह अनशन शहर में चर्चा का विषय बना रहा और बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन व स्थानीय नागरिक धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन देते रहे। आंदोलन के दौरान कई प्रमुख नागरिकों ने भी अनशन और विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन के अध्यक्ष आर. के. गर्ग ने बताया कि उनके संगठन ने शुरू से ही इस जनहित के इस आंदोलन को पूरा समर्थन दिया था।

आर. के. गर्ग ने कहा,  नगर निगम द्वारा लगाया गया बढ़ा हुआ हाउस टैक्स अब निरस्त कर दिया गया है और शहरवासियों से पहले की तरह पुराना टैक्स ही लिया जाएगा। यह शहरवासियों की एकजुटता और आंदोलन की बड़ी जीत है। अवधेश शर्मा ने जिस साहस और दृढ़ता के साथ आमरण अनशन किया, उसी के कारण यह संभव हो पाया है। गाजियाबाद सिटी रेजिडेंट वेलफेयर फेडरेशन की ओर से जल्द ही उनका भव्य सम्मान किया जाएगा।

इस आंदोलन में संजीव गुप्ता (राजनगर), रामगोपाल शर्मा, आर. के. गोयल, आर. के. गर्ग, गौरव बंसल, आर. के. आर्य, राजीव अग्रवाल, प्रीतम लाल, संजीव अग्रवाल, कपिल सक्सेना, संतोष कौशिक, संतोष शर्मा, सोहनवीर विकल, चौधरी दिनेश चंद गर्ग और दिनेश जमदग्नि सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शुरू से अंत तक डटे रहे।

आंदोलन की सफलता पर शहरवासियों ने खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र और जनएकजुटता की जीत बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button