
मोदीनगर,संवाददाता।
आईजीआरएस निस्तारण में मोदीनगर तहसील को फिर से पहला स्थान प्राप्त किया। प्रथम रैंकिग मिलने पर उपजिलाधिकारी ने कर्मचारियों को बधाई दी है। इस बार भी रैंकिंग में 100 फीसद अंक हासिल हुए हैं। बता दे कि प्रदेश सरकार ने आईजीआरएस पोर्टल चला रखा है। लोग अपनी शिकायत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते है। इन शिकायतों के निस्तारण की मानिटरिंग भी उच्चाधिकारी करते हैं। प्रत्येक माह निस्तारण की रैकिंग जारी होती है। प्रदेश सरकार ने फरवरी माह की रैकिंग मंगलवार को जारी की है। उपजिलाधिकारी मोदीनगर अजित सिंह ने बताया कि आईजीआरएस पर आई शिकायतों का सही तरीके से समय पर निस्तारण करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दे रखा है।

