बुलंदशहर

हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर {मनस्वी वाणी}

बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 13 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली बच्चे के सिर में लगी है। घायल बच्चे को पहले गुलावठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार गुलावठी के मोहल्ला रामनगर चांद मस्जिद निवासी तसलीम देवली गांव के पास आयोजित एक शादी समारोह में काम करने गए थे। उनके साथ उनका 13 वर्षीय बेटा कैफ भी था।परिजनों का कहना है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने गोली चला दी, जिसमें कैफ को गोली लग गई। गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला हर्ष फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।सीएमएस डॉ. पवन ने बताया कि बच्चे के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने बताया कि देवली गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे को गोली लगने की घटना सामने आई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है और फायरिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button