दिल्लीनई दिल्लीविदेश

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जताया शोक

दूतावास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मनस्वी वाणी,संवाददाता
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस संबंध में वह दिल्ली स्थित ईरान का दूतावास पहुंचे और वहां ईरान के राजदूत से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर का निधन न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता ने अपने देश और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने नेतृत्व व सिद्धांतों से लाखों लोगों को प्रभावित किया।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों व समर्थकों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दे। इस अवसर पर उनके साथ उनके पुत्र और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अफजल सिद्दीकी भी मौजूद रहे। दोनों ने ईरान के राजदूत से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में ईरान की जनता के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की।ब नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि विश्व में शांति, संवाद और आपसी सम्मान ही स्थायी समाधान का मार्ग है और ऐसे कठिन समय में मानवता व भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने की आवश्यकता है।

Deepak tyagi

Modinagar Tehsil Incharge mobi no 992766631 mail - manasvivani@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button