गाजियाबादमुरादनगरमोदीनगर

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने डॉ. के.एन. मोदी विश्वविद्यालय के कौशल विकास एवं उद्यमिता केंद्र का उद्घाटन

मोदीनगर में कौशल विकास और उद्यमिता को मिला नया आया

मोदीनगर। कार्यक्रम का आयोजनडॉ. के.एन. मोदी फाउंडेशन के तत्वावधान में आशीर्वादम में गुरुवार को भव्य समारोह हुआ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के मंत्री जयंत चौधरी मुख्य अतिथि रहे। बागपत लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।शुभारंभ और संबोधनकार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से शुरू हुआ।

फाउंडेशन अध्यक्ष प्रो. डॉ. डी.के. मोदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में 2025-26 सत्र से शिक्षा प्रारंभ हो रही है। ग्रामीण व कमजोर वर्ग के छात्रों, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। 2015 में स्थापित सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट में 22 जॉब रोल्स पर प्रशिक्षण मिलता है, 10,000 से अधिक छात्रों को प्लेसमेंट दिया गया। संस्थान एनएसडीसी पार्टनर है।सम्मान समारोहसत्र 2024-25 के 26 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि का उद्बोधनजयंत चौधरी ने फाउंडेशन व विश्वविद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, भारत की आवाज विश्व सुनता है, इसलिए कार्यकुशलता ऐसी विकसित करें जो वैश्विक हो। इस अवसर पर नया केंद्र उद्घाटित हुआ। सांसद सांगवान ने समाज-देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। विधायक सिवाच ने मोदीनगर में शिक्षा, युवा विकास व खेल प्रयासों की सराहना की।समापनमानव मोदी ने धन्यवाद दिया। रेनू, निधि, नव्या, वेधा मोदी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैप्टन राजीव सक्सेना ने संचालन किया। डॉ. शशि कुमार नायर, डॉ. संजय गुप्ता, यू.एन. मिश्रा व अन्य हस्तियां, कुलपति, शिक्षक व मीडिया मौजूद रहे। राष्ट्रगान से समापन हुआ। 

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button