उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

लखनऊ से मिले पत्र को सार्वजनिक करें महापौर: सुशांत गोयल

विधानसभा चुनाव के लिए कही जनता को तो नहीं किया जा रहा गुमराह

हाउस टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर रखी बात
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। शहर में हाउस टैक्स के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी सुशांत गोयल ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर निगम प्रशासन और महापौर से इस मामले में स्पष्टता लाने की मांग की है।
सुशांत गोयल ने कहा कि महापौर द्वारा हाउस टैक्स वृद्धि के फैसले पर अपना रुख भले ही स्पष्ट किया गया हो, लेकिन लखनऊ से प्राप्त पत्र को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक उस पत्र को जनता के सामने नहीं रखा जाता, तब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाएगी। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं यह पूरा मामला आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि जनता को गुमराह करने की कोशिश तो नहीं हो रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि शहर की जनता हाउस टैक्स के मुद्दे पर पहले से ही परेशान है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने महापौर से मांग की कि लखनऊ से मिले पत्र को सार्वजनिक कर स्थिति साफ करें, ताकि लोगों में किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button