अपराधराष्ट्रीय

लोहरदगा में 433 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

लोहरदगा में 433 किलोग्राम गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार गांजा बरामद, लोहरदगा, आसिफ लोहरदगा में पुलिस ने 433 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों की गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद कचहरी मोड़ रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक से 154 पैकेट गांजा बरामद हुआ जिसका वजन करीब 433 किलोग्राम पाया गया। लोहरदगा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक से 433 किलोग्राम गांजा बरामद कर, दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रक संख्या JH12H 9099 के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर लोहरदगा जिले में लाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद किस्को के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद कचहरी मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बारह चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में बने गुप्त बॉक्स से गांजा के 154 पैकेट बरामद किए गए। सभी पैकेटों का वजन करने पर कुल 433 किलोग्राम गांजा पाया गया। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर अली और इकराम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक के साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड संख्या 52/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C), 22(c) और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। छापेमारी दल में एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर, एसडीपीओ लोहरदगा श्रद्धा केरकेट्टा, लोहरदगा थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक रवि रंजन, कुमार पप्पू, समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button