
मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बनी रहेगी धुंध की स्थिति। प्रयागराज, मेरठ, मुरादाबाद, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, अयोध्या समेत आसापास के जनपदों में आज कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4-5 दिनों तक इन क्षेत्रों में धुन्ध की परिस्थितियाँ बनी रहने की आशंका है। इसके बाद 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में वर्षा होने के साथ-साथ तापमान में थोड़ी गिरावट आने का अनुमान है।



