उत्तर प्रदेश

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय सरस मेले का आयोजन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सांसद रवि किशन हुए शामिल 


प्रयागराज के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राज्य स्तरीय सरस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और विशिष्ट अतिथि Ravi Kishan रहे। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिला दीदियों को मंच से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि Narendra Modi ने देशभर की लगभग 6 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समूह की कई महिलाएं लखपति बन चुकी हैं और अब उन्हें सरकार की ओर से करोड़पति बनने का लक्ष्य दिया जा रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाओं को समूहों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।वहीं सांसद रवि किशन ने कहा कि तीर्थनगरी Prayagraj में आकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिला समूहों से हाथ उठाकर आने वाले समय में केंद्र और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने की अपील की, ताकि महिलाओं के भविष्य को और सशक्त बनाया जा सके।रवि किशन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष गैस को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, जबकि देश में किसी प्रकार की गैस की कमी नहीं है। वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यह मेला आज से शुरू होकर आगामी दिनों तक चलता रहेगा और इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।मेले में स्टॉल लगाने वाली दीदी श्रद्धांजलि श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की योजना के तहत उन्हें स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने बनाए हुए उत्पादों को आम जनता तक पहुंचा पा रही हैं। उन्होंने इसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने हाथ उठाकर कार्यक्रम का अभिवादन किया और योगी जी तथा केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में नारे लगाए। मेले में विभिन्न उत्पादों के साथ एक भव्य प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button