उत्तराखंडदेहरादून

फूलदेई पर्व पर बच्चों संग कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

देहरादून । उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व फूलदेई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को अपने राजकीय आवास पर कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं और नन्हे बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। इस दौरान बच्चों ने देहरी पर फूल अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया और पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि फूलदेई उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व “सर्वे भवंतु सुखिनः” की भावना के साथ सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व देवभूमि के लोगों की प्रकृति, पर्यावरण तथा फूल-पौधों के प्रति विशेष श्रद्धा और जागरूकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब विश्व पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में फूलदेई जैसे पर्व समाज को प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित करते हैं। उत्तराखंड की यह परंपरा पूरी दुनिया को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है।

कार्यक्रम में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की केंद्रीय सांस्कृतिक सचिव बबीता साह लोहनी सहित कई बच्चे उपस्थित रहे। इनमें गुनगुन, नायरा, समृद्धि, दिव्यांशी, शिवन्या, पीहु, आराध्या, प्राची, नेहा, गीतेश, राघव, शानवी और आरण्या प्रमुख रूप से शामिल थे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button