गाजियाबादशिक्षा

एसबीएन इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल घोषित, टॉपर छात्रों का सम्मान

मैडल और सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
मनस्वी वाणी, संवाददाता

गाजियाबाद। नंदग्राम स्थित एसबीएन इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की चेयरपर्सन पुष्पा रावत और डायरेक्टर तरुण रावत ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 और 11 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें आदित्य, आयुष शर्मा, तारा मिश्रा, आयुष कुमार, अर्पिता और अभिषेक शामिल रहे। चेयरपर्सन पुष्पा रावत ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुष्पा रावत ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम होती है। उन्होंने छात्रों से आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने का आह्वान किया।
वहीं डायरेक्टर तरुण रावत ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना भी है। विद्यालय परिवार आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर सतबीर सिंह, प्रधानाचार्य सतीश सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button