
भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मति सरयू शर्मा की अध्यक्षता में संगठन विस्तार एवं पदोन्नति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा किसानों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे वरिष्ठ समाजसेवी देविंदर यादव को उनकी मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण तथा किसानों के हितों के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन (एकता शक्ति) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को मजबूती के साथ सरकार और प्रशासन के सामने उठाया जाएगा।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देविंदर यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे तथा देश के किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने भी संगठन को मजबूत करने और किसानों के हकों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अक्षित शर्मा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय कुमार प्रदेश अध्यक्ष अमरीश चौहान प्रदेश प्रवक्ता चौधरी जगत सिंह राष्ट्रीय संगठन प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा युवा राष्ट्रीय महासचिव नितिन शर्मा युवा प्रदेश अध्यक्ष शाहरुख मलिक युवा राष्ट्रीय महासचिव पवन मवई मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद राजेश गुप्ता युवा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद आरिफ अब्बासी युवा जिला अध्यक्ष संजीव नायक अधिवक्ता जिला अध्यक्ष लकी शर्मा प्रदेश सचिव चंकित यादव युवा जिला अध्यक्ष अधिवक्ता अभिषेक ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज शर्मा मूंदर यादव अभिषेक यादव विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे



