गाजियाबादराजनीति

गाजियाबाद महानगर में भाजपा की नई कार्यसमिति घोषित

मयंक गोयल के नेतृत्व में अनुभवी, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनसम्पर्क में प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई महानगर कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई। पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत गाजियाबाद महानगर के लिए घोषित इस कार्यसमिति को प्रदेश अध्यक्ष मा० पंकज चौधरी जी की संस्तुति के उपरांत अंतिम रूप दिया गया है।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में घोषित इस नई टीम में संगठन के ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो वर्षों से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस कार्यसमिति में अनुभवी नेतृत्व, युवा ऊर्जा और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व का संतुलित समावेश किया गया है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर नई ताकत मिलेगी।
उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका

महानगर उपाध्यक्ष के रूप में , श्रीमती रनिता सिंह, अमित रंजन, विनोद कसाना, महेंद्र यादव, राजन आर्य वाल्मीकि, भानु सिसोदिया और सचिन डेढा को जिम्मेदारी दी गई है। ये सभी नेता लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक अभियानों में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर कार्य करते रहे हैं।
महामंत्री और मंत्रियों की मजबूत टीम
संगठन के संचालन और विस्तार को गति देने के लिए महानगर महामंत्री के रूप में श्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि, श्री पंकज भारद्वाज और श्री गौरव चौपड़ा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं महानगर मंत्री के रूप में श्रीमती प्रमिला रावत, श्री ललित कश्यप, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती ज्योति चौहान, श्री आशीष चौधरी, श्री राम त्यागी, श्रीमती ऊषा चौधरी और श्रीमती प्रीति चन्द्रा राय को दायित्व सौंपा गया है। संगठन में उनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।
वित्तीय, मीडिया और डिजिटल टीम भी सशक्त
संगठन के वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी नवनीत मित्तल को कोषाध्यक्ष के रूप में दी गई है।


मीडिया विभाग को मजबूत करते हुए करण शर्मा और श्रीमती साक्षी नारंग को सह मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
डिजिटल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए श्री प्रहलाद दुआ को महानगर सोशल मीडिया संयोजक तथा श्री सोनू भाटी राजपूत को सह सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में आईटी विभाग को भी सक्रिय बनाने के लिए पुष्पेंद्र गुप्ता को महानगर आईटी संयोजक और श्रीमती सुषमा गंगवार को सह आईटी संयोजक बनाया गया है।
संगठन में उत्साह, नई ऊर्जा और बड़ी उम्मीदें
नई महानगर कार्यसमिति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में यह पूरी टीम संगठन विस्तार, जनसेवा और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
राजनीतिक जानकारों का भी कहना है कि अनुभवी चेहरों और सक्रिय कार्यकर्ताओं के इस संतुलन से गाजियाबाद महानगर में पार्टी की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में संगठन नई ऊर्जा के साथ मैदान में दिखाई देगा।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button