उत्तर प्रदेशगाजियाबादराजनीति

शीर्ष नेतृत्व की दूरदर्शी सोच से गाजियाबाद को मिले 10 नामित पार्षद

, समर्पित कार्यकर्ताओं का बढ़ा सम्मान

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कार्यकर्ता-सम्मान की परंपरा एक बार फिर देखने को मिली है। पार्टी के मार्गदर्शन और संगठन की सशक्त कार्यपद्धति के तहत गाजियाबाद नगर निगम में 10 पार्षदों को नामित किया गया है। स्थानीय स्तर पर इसे महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व और संगठन की सक्रिय भूमिका का परिणाम माना जा रहा है, जिन्होंने वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाने की पहल को मजबूती दी।
भाजपा की विशेषता रही है कि यहां साधारण कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा के बल पर बड़ी जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकता है। यही कारण है कि पार्टी में लगातार कार्यकर्ताओं को सम्मान और अवसर देने की परंपरा मजबूत होती दिखाई देती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा ऐसा है जहां नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।
पार्टी के भीतर यह भी कहा जाता है कि भाजपा में कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का मार्ग खुला रहता है। इसका उदाहरण यह भी है कि पार्टी ने संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को समय-समय पर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज संगठन में नए कार्यकर्ताओं को भी अवसर मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता अक्सर कहते हैं कि “इस पार्टी में हर समर्पित कार्यकर्ता का नंबर एक दिन जरूर आता है।”
गाजियाबाद नगर निगम में नामित पार्षदों की सूची में ऐसे कई नाम शामिल हैं जो वर्षों से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। इन नामों का क्रम इस प्रकार है—

  • सुनील यादव – पूर्व पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर, नगर निगम के कार्यों का लंबा अनुभव।
  • संजय रावत – पूर्व महानगर उपाध्यक्ष, लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका।
  • सुमन सिंह (जाटव) – पूर्व एबीवीपी संगठन सदस्य, सामाजिक कार्यों में सक्रिय।
  • श्रीमती ज्योति चौहान – वरिष्ठ महिला नेत्री एवं संगठन की सक्रिय कार्यकर्ता।
  • भगवत गुप्त – सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय।
  • श्याम शर्मा – पूर्व महानगर कार्यकारी सदस्य एवं लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ता।
  • अंकुश अरोड़ा – वर्ष 2010 से पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्यरत, पूर्व महानगर युवा उपाध्यक्ष।
  • सरदार पम्मी – पूर्व मंडल अध्यक्ष और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता।
  • मधुकर त्यागी – समर्पित कार्यकर्ता एवं प्रसिद्ध कवि।


भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में संगठन ने ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है जिन्होंने वर्षों तक पार्टी और समाज के लिए निरंतर कार्य किया है। इससे यह संदेश भी जाता है कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पहचानती है और समय आने पर उन्हें उचित मंच भी प्रदान करती है।
नगर निगम में इन नामित पार्षदों की सक्रिय भागीदारी से शहर के विकास कार्यों को गति मिलने और जनता की समस्याओं के समाधान में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच यह विश्वास और मजबूत हुआ है कि मेहनत, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने वाले हर कार्यकर्ता के लिए भाजपा में आगे बढ़ने के अवसर हमेशा खुले रहते हैं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button