
पीडीए भाईचारा दिवस के रूप में किया आयोजन, सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को किया याद
मनस्वी वाणी, संवाददाता
गाजियाबाद। जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी गाजियाबाद द्वारा रविवार को सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) भाईचारा दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकतार्ओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों को उनका अधिकार दिलाने और सामाजिक भाईचारा स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका ह्यबहुजनह्ण विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देता है।
महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एकता के माध्यम से कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए वंचित समाज को सत्ता की मुख्यधारा में लाने का काम किया और ह्लजिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारीह्व का नारा दिया, जो सामाजिक न्याय का आधार है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांशीराम के सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर हुसैन, कर्मवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, प्रवेश बैंसला, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित, महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी, युवजन सभा राष्ट्रीय महासचिव अमन यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष दुर्गेश चौधरी, महानगर अध्यक्ष किरण कालिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



