उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर -किसान दिवस का हुआ आयोजन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में

मुजफ्फरनगर   तृतीय बुधवार को किसान दिवस  जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में  अपर जिला अधिकारी प्रशासन  श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
किसान दिवसमें  में कृषकों को गत किसान दिवस की शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी गयी, तथा कृषकों को कृषि एवं कृषि से जुडे विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गयी। सभी समस्याओं के विषय में अपर जिलाधिकारी, (प्रशासन) मुजफ्फरनगर  द्वार कृषकों द्वारा जनपद के समस्त गन्ना तौल केन्द्रो की जाँच कराने एवं जल निगम अधिकांश ग्रामों के रास्तो को पुनः ठीक कराने हेतु अनुरोध किया गया

जिसके विषयक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मु०नगर द्वारा कृषकों को आश्वासन दिया गया कि गन्ना तौल केन्द्रो की जॉच एवं जल निगम द्वारा क्षतिग्रस्त रास्तो को ठीक करा दिया जायेगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्युत से सम्बन्धित समस्याओं के विषय में अपना व्यक्तिगत ध्यान देकर समस्याओं को निस्तारण कराया जाये तथा निस्तारण आख्या की साफ्ट कापी जन शिकायत मोबाईल ऐप पर अपलोड करने तथा हार्ड कापी उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आगामी किसान समाधान दिवस पर सम्बन्धित अधिकारियों को समय से किसान समाधान दिवस में उपस्थित होने हेतु भी निर्देशित किया अन्त में सभी कृषकों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस का समापन किया गया।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button