उत्तराखंडदेहरादून

मसूरी मार्ग पर अतिरिक्त वैली ब्रिज बनाने के निर्देश

देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने अपने कैंप कार्यालय में वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बुधवार को बैठक में मार्ग पर स्थित वैली ब्रिज की स्थिति की समीक्षा करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा पर्यटकों को असुविधा से बचाने के उपायों पर चर्चा की गई। मंत्री ने प्रस्तावित स्थायी पुल के निर्माण से पूर्व एक अस्थायी (टेंपरेरी) वैली ब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ देहरादून–मसूरी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग और वन विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही अतिरिक्त टेंपरेरी वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करें, ताकि यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

बैठक में डीएफओ मसूरी अमित कंवर और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button