Uncategorized
मैहर में चैत्र नवरात्र मेले का आगाज़: मां शारदा के दर्शन होंगे आसान, 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
चेत्र शुक्ल प्रतिपदा से चैत्र नवरात्र का पावन पर्व प्रारंभ हो रहा है। मां शारदा के पावन धाम मैहर में चैत्र नवरात्र मेले को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है. 19 मार्च से 1 अप्रैल तक मेले को लेकर यहां पर प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज शुरु किये गए हैं। मैहर से गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के अलावा मेला स्पेशल 15 जोड़ी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ट्रेनों के स्टॉपेज शुरु होने से यात्रियों में उत्साह है। यात्रियों ने बताया कि यह सुविधा शुरु होने से यात्रा सुगम होगी।



