अपराधगाजियाबादमोदीनगर

34 लाख रूपए की लूट की फर्जी सूचना से मचा हड़कंप,केस दर्ज

सूचना देने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज

मोदीनगर,संवाददाता।
मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना के पास मंगलवार रात को 34 लख रूपए की लूट की सूचना फर्जी निकली। सूचना देने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फ्लैट के पैसे हड़पने के लिए फर्जी सूचना दी थी। मोदीनगर हापुड़ मार्ग पर गांव गदाना के पास मंगलवार रात को डायल 112 पर सूचना मिली कि कार सवार तीन युवकों से 34 हजार रूपए की लूट हो गई। 34 लाख रूपए की लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा,थानाप्रभारी मोदीनगर पुलिस फोर्स के साथ घटानास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सूचना देने वालों युवको पूछताछ की और आसपास लगे सी सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज बाइक सवार बदमाश दिखाई नहीं दिए। जब पुलिस ने सूचना देने वाले युवकों से पूछताछ करनी शुरू की तो वह अपने बयान बार बार बदलने लगे। जब पुलिस ने सख्त से पूछताछ की तो उन्होने सब कुछ उगल दिया। युवकों ने पुलिस को बताया कि एक फ्लैट बुक किया था और उसके पैसे देने थे। पैसे का इतजाम ना होने पर फर्जी सूचना दी थी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सूचना देने वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रही हँ। फर्जी सूचना देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
……

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button