दिल्लीनई दिल्ली

Delhi – आग से नौ लोगों की मौत, जांच के आदेश

ख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश

नई दिल्ली,। दिल्ली के द्वारका जिले के पालम इलाके की रामचौक मार्केट स्थित एक बहुमंजिली इमारत में बुधवार सुबह लगी आग में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में तीन मासूम लड़कियां भी हैं। हादसे में कई लोग झुलस गए हैं। कइयों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि पालम स्थित बहुमंजिला आवासीय भवन में हुई भीषण अग्निकांड के बारे में जानकर अत्यंत व्यथित हूं। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान जुटे हुए हैं। घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार मृतकों में दो पुरुष प्रवेश (33) तथा कमल (39) और चार महिलाएं आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22) तथा दीपिका (28) हैं। मृतकों में तीन नाबालिग लड़कियां भी हैं जिनकी आयु 15 वर्ष, 6 वर्ष और 3 वर्ष है। सफदरजंग अस्पताल में 19 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया है, जो 25 प्रतिशत झुलस गया है।

पुलिस के अनुसार, इस इमारत (डब्ल्यूजेड-124ए) के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक का शोरूम है। यह मार्केट प्रधान राजेंद्र कश्यप का बताया जा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए। सूचना पाते ही पालम विलेज थाने के एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।दमकल विभाग की 20 गाड़ियां और 11 एंबुलेंस भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक आग लगने के दौरान दो लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस, दमकल, बीएसईएस, एयरफोर्स, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button