गाजियाबादग्रेटर नोएडानई दिल्ली

NCR-झमाझम बरसात से तापमान में आई गिरावट

NCR – पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदली है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश हुई। जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिला। अचानक काले बादलों के साथ अंधेरा छा गया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले ज्यादातर इलाकों में बुधवार को सुबह से ही तेज चमकदार धूप निकली थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button