
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से टेलीफोन पर बातचीत की और ईद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति की आवश्यकता पर बल दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में ऊर्जा अवसंरचना पर हमले निंदनीय हैं और इनसे अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जॉर्डन के प्रयासों की सराहना की।



