नई दिल्लीराष्ट्रीयविदेश

8वीं बार दिल्ली एयरपोर्ट ने जीता भारत-दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ खिताब

दिल्ली एयरपोर्ट (IGI) अपनी कैटेगरी में दुनियाक के शीर्ष 10 एयरपोर्ट में जगह बनाने वाला भारत का एक मात्र एयरपोर्ट है। इसने लगातार आठवें साल भारत और दक्षिण एशिया का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट का खिताब बरकरार रखा है। 70 मिलियन से अधिक यात्रियों की क्षमता वाले विश्व के शीर्ष 10 सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट में दिल्ली एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर है।
दिल्ली एयरपोर्ट की समग्र ग्लोबल रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह 2025 में 32वें स्थान से ऊपर उठकर 28वें स्थान पर पहुंच गया है। यह विश्व के शीर्ष 30 सर्वेश्रेष्ठ एयरपोर्ट में शामिल होने वाला एकमात्र भारतीय एयरपोर्ट है। दिल्ली एयरपोर्ट ने लगातार आठवें साल (2019-2026) विश्व स्तरीय विमानन केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
दिल्ली एयरपोर्ट को भारत और दक्षिण एशिया में दूसरा सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट स्टाफ और विश्व का सातवां सर्वश्रेष्ठ ले ओवर एयरपोर्ट भी घोषित किया गया है। यह दक्षिण पूर्व एशिया को यूरोप और उत्तरी अमेरिका से जोड़ने वाले एक ग्लोबल परागमन केंद्र के रूप में उभरा है।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button