अपराधगाजियाबादनई दिल्ली

ऑनलाइन गेम के कारण आत्महत्या का मामला आ रहा सामने

Cases of suicide due to online gaming are coming to light.

नौवीं मंजिल से कूदकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे कमिश्नरेट में एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसने रोंगटे खड़े कर दिए। टीला मोड़ के भारत सिटी क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। दरअसल तीन सगी बहनों के सुसाइड प्रकरण ने दिल दहला दिया। जनपद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आने से कोहराम मचा दिया है। जनपद में तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम की आदत थी। गेम खेलने को लेकर परिवार के डांटने और मना कर सुसाइड जैसा कदम उठा लिया गया। तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है। 

कोरियन लव गेम की आदत ने सुला दिया मौत की नींद

बताया जा रहा है कि तीनों बहनें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेला करती थीं। गेम खेलने की आदत से परिवार को भी परेशान करने का कार्य किया।  जिस कारण परिवार ने तीनों को समझाने का काफी प्रयास किया था और इसी कारण तीनों किशोरियों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया । जिससे पूरा परिवार एवं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि इस बड़ी घटना से परिवार रिश्तेदार सदमे में है। तो वहीं क्षेत्र के लोगों में भी गम का माहौल देखा जा रहा है। तीनों किशोरी 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी है और इनके पिता का नाम चेतन कुमार है। जो इस घटना के बाद अभी तक सदमे में हैं पड़ोसियों के अनुसार तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। तीनों टारगेट गेम खेलती थीं।

बता दें कि 9वीं मंजिल से कूदने की घटना भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार रात्रि करीब डेढ से दो बजे के बीच की है। तीन नाबालिक सगी बहनों ने भारत सिटी बी वन टावर के फ्लैट 907 की रहने वाले चेतन की पुत्री थी। तीनों बहनें ऑनलाइन मोबाइल गेम की आदी हो चुकी थीं।  स्थानीय लोगो के अनुसार तीनों बहने एक साथ सभी काम किया करती थीं। जैसे  खाना, स्कूल जाना, सोना, घूमने व रोजमर्रा के सभी काम साथ ही किया करती थी।

छलांग भी लगाई एक साथ बीती मंगलवार की रात्रि लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वी मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के कर्म की जांच पड़ताल भी की जा रही है।

  • आत्महत्या के कर्म की जांच पड़ताल की जा रही है

एसीपी अतुल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 04.02.2026 को रात्रि करीब 02.15 बजे पीआरवी द्वारा सूचना प्राप्त हुई थाना टीलामोड़ स्थित भारत सिटी में टावर बी-1 फ्लैट नं0 907 की नवीं मंजिल की बालकनी से तीन बच्चियों के कूदने और मौके पर ही जिनकी मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई । मौके पर पहुँचकर जॉच की गई तो तीन बच्चियाँ निशिका, प्राची और पाखी पुत्रियां चेतन कुमार की भूतल पर गिरने के कारण मृत्यु हो गई है। जिनको एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या अस्पताल लोनी भेजा गया। जहाँ पर डॉक्टरों द्वारा तीनों बच्चियों को मृत घोषित किया गया । पुलिस द्वारा अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Sandeep Singhal

संदीप सिंघल गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए सामाजिक, प्रशासनिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ उठाते आ रहे हैं। उनकी लेखनी तथ्यात्मक, निर्भीक और जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाली मानी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button