गाजियाबाद

इन्मैनटेक संस्थान में “नशा मुक्ति एवं अवैध हथियार तथा सशक्त नारी विषय पर व्याख्यान का आयोजन

गाजियाबाद। आध्यात्मिक नगर स्थित इन्मैनटेक संस्थान में मिशन शक्ति के तहत नो ड्रग्स एवं अवैध हथियार तथा सशक्त नारी समृद्द प्रदेश विषय पर एक विशेष अथिति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में एसीपी वेवसिटी प्रियाश्री पाल एसएचओ सर्वेश कुमार पाल उपस्थित रहे एवं कार्यकम के दौरान डायरेक्टर एकेडमिक्स हिना मेहता, डायरेक्टर एडमिनिशट्रेशन क्षितिज अग्रवाल, डायरेक्टर एकेडमिक (लॉ) डा. के.के. मित्तल, प्राचार्य डा. पुष्पराज विधि विभाग, प्राचार्य डा. राकेश चावला बी.कॉम. एवं बी.ए. एच.आर. सहायक गौरी वर्मा व अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एसीपी. प्रियाश्री पाल ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों और अवैध हथियारों से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी नुकसान के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि युवाओ को नशे से दूर रहकर सकारात्मक कार्यों में भाग लेना चाहिये तथा समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी समझानी चाहिए।

उन्होने छात्रो को यह भी बताया कि यदि कही भी नशे या अवैध हथियार से संबंधित गतिविधियाँ दिखाई दे या साईबर अपराध, पोर्नोग्राफी से संबधित कोई ब्लैकमेल कर रहा हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिये। साथ ही उन्होने मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया तथा विभिन्न हेल्पलाईन नम्बर के बारे में जानकारी दी। एसीपी प्रियाश्री पाल ने छात्राओं को कहा कि शारीरिक एवं आर्थिक रूप से सक्षम होने के बाद ही उनको विवाह के बारे में सोचना चाहिए। इसके साथ ही संस्थान में वृक्षारोपण भी किया। कार्यकम के अंत में डा. के.के. मित्तल ने एसीपी प्रियाश्री पाल एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यकम छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उपयोगी है। इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने और अवैध गतिविधियों से दूर रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Admin

दैनिक समाचार पत्र मनस्वी वाणी‘जो राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश—इन तीन राज्यों से एक साथ प्रकाशित होता है’ पिछले दस वर्षों से पाठकों की पसंद और विश्वास के साथ निरंतर प्रकाशित हो रहा है। इस समाचार पत्र ने अपने निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देकर पाठकों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button