
गाजियाबाद। केएल यूनिवर्सिटी द्वारा ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप पोस्टर लॉन्च के अवसर पर व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण, राज्य प्रगति एवं नवाचार पर केंद्रित विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को उडुपी कृष्णा रेस्टोरेंट, 69 नवयुग मार्केट, गाजियाबाद में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी देते हुए जोनल हेड प्रवीन कुमार ने बताया कि विधायक संजीव शर्मा द्वारा केएल यूनिवर्सिटी की ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप का पोस्टर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह तत्व राज्य और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को आवश्यक बताते हुए उच्च शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार को दीर्घकालिक प्रगति का आधार बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ₹100 करोड़ मेरिट स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ, युवाओं को शिक्षा एवं करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करना, रोजगार संभावनाओं और नवाचार को बढ़ावा देना तथा शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास पहलों को प्रोत्साहित करना रहा।
बताया गया कि केएल (डीम्ड टू बी) यूनिवर्सिटी पिछले 46 वर्षों से शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में 26वां स्थान प्राप्त है।

कार्यक्रम में केएल यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि डॉ. जे. श्रीनिवास राव (डायरेक्टर एडमिशन) सहित संकाय सदस्य एवं आयोजक मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर जोनल हेड प्रवीन कुमार ने रीजनल मैनेजर दीपक, रीजनल मैनेजर मनोज और स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) शशांक के साथ बताया कि करियर मार्गदर्शन एवं करियर योजना से संबंधित जानकारी के लिए इच्छुक छात्र एवं अभिभावक केएल यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं



